ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

Asaduddin Owaisi का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- हैदराबाद के लोग मवेशी नहीं…

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 9, 2024

लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी चुनावी मंच से विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रही है तो विपक्ष भी ईंट का जवाब पत्थर से देने में पीछे नहीं है. ऐसा ही एक वीडियो तेलंगाना की हैदराबाद सीट से सामने आया है, जहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है.

हैदराबाद के लोग जानवर नहीं हैं

दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि कांग्रेस और बीआरएसए ने हैदराबाद को कई सालों के लिए AIMIM को पट्टे पर दे दिया है. पीएम मोदी के बयान पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद के लोग जानवर नहीं हैं, वो भी इस देश के नागरिक हैं, वो किसी की जागीर नहीं हैं जिसका सौदा राजनीतिक पार्टियां आपस में करेंगी.

AIMIM 40 साल से जीत रही है

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि पीएम मोदी तेलंगाना आए थे और कहा था कि हैदराबाद की सीट ओवैसी को दे दी गई है. पिछले 40 वर्षों से हम यहां हिंदुत्व की दुष्ट विचारधारा को हरा रहे हैं और एआईएमआईएम पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। इंशाअल्लाह हिंदुत्व इस बार फिर हारेगा।

21 लोगों के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मोदी के हाथ उन लोगों ने बांध दिए हैं जिन्होंने उनकी पार्टी को 6 हजार करोड़ रुपये का चुनावी चंदा दिया है. बदले में मोदी उन लोगों को देश के संसाधन भी पट्टे पर दे देते हैं. आज 21 लोगों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज्यादा पैसा है और वो 21 लोग पीएम मोदी के "परिवार" से हैं।

तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2024

तेलंगाना लोकसभा चुनाव की बात करें तो राज्य की सभी सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा. तेलंगाना की 17 सीटों में से राजधानी हैदराबाद की लोकसभा सीट काफी चर्चा में है. असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM पिछले 40 सालों से यहां जीतती आ रही है और औवेसी खुद 2004 से हैदराबाद से सांसद हैं. ऐसे में बीजेपी ने ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए माधवी लता को मैदान में उतारा है. यही वजह है कि हैदराबाद का नाम न सिर्फ तेलंगाना बल्कि देशभर की हॉट लोकसभा सीटों में शामिल हो गया है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.